देवबंद: देवबंद निवासी राज्यमंत्री कुवँर ब्रजेश ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुवँर ब्रजेश ने पौधारोपण किया है। पूरे प्रदेश में एक दिन में लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया। इसी कड़ी में शनिवार वार को राज्यमंत्री कुवँर ब्रजेश ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर सभी से अपनी मां की याद में पेड़ लगाने का आवाहन किया।