Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
timekhaberknow
दिल्ली की हरेवली स्थित गोपाल गोसदन गौशाला की दबंगी एक किसान के बेटे का अपहरण कर मारपीट की तथा बंधक बनाकर हत्या करने की कोशिश की, पिछले करीब एक साल से कर रहे हैं परेशान, कई बार पुलिस को शिकायत दी , लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Jhajjar, Jhajjar
| Oct 4, 2026
MORE NEWS
भागलपुर-घोघा ट्रेन में सीट को लेकर बवाल! भागलपुर से घोघा की ओर जा रही एक ट्रेन में सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि दोनों हाथापाई पर उतर आए। जब आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, तो वे रुकने के बजाय और उग्र होकर आपस में भिड़ गए। ट्रेनों में आजकल सीट को लेकर संयम खोना और मारपीट पर उतर आना एक आम लेकिन बेहद चिंताजनक समस्या बनता जा रहा है। सफर के दौरान सहयात्रियों के साथ थोड़ा धैर्य और समझदारी बरतना बेहद जरूरी है। 📹 वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया 💬 ट्रेनों में सीट विवाद पर लगातार होती ऐसी हिंसक घटनाओं पर आपकी क्या राय है? कमेंट में अपनी प्रतिक्रिया जरूर साझा करें। #bhagalpur #ghogha #indianrailways #trainfight #PassengerSafety #viralvideoシ
Jhajjar, Jhajjar | Oct 4, 2026
गुरुग्राम के रतन विहार में Rising Star sports academy & charitable trust द्वारा चौथा दो दिवसीय Rising Star Boxing Cup 2026 का हुआ आयोजन । #gurgaon #boxing #bjp #viralpost
Jhajjar, Jhajjar | Oct 4, 2026
DTP आर.एस. भाट के साथ धक्का-मुक्की का मामला! कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति द्वारा धक्का देने पर DTP आर.एस. भाट ने कहा— “धक्के मत मारो, पीछे होकर खड़े रहो।” देखिए मौके पर क्या हुआ और पूरी घटना का वीडियो। 👇 📍 #Gurgaon #RSBhat #DTP #viralpost #facebookpost
Jhajjar, Jhajjar | Oct 4, 2026
सर्विस रोड पर गमले और बेरिकेड लगाकर अतिक्रमण करने वालों पर डीटीपी अधिकारी आर एस भाट की कारवाई। डीटीपी की इस कार्रवाई को लेकर क्या कहेंगे आप ?
Jhajjar, Jhajjar | Oct 3, 2026
अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी काबू, 2 विदेशी पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस बरामद। अपने अन्य विदेशी साथियों के संपर्क रहते हुए अवैध वसूली/रंगदारी के लिए कर रहे थे रैकी। दिल्ली में वारदात को अंजाम देकर डर का माहौल पैदा करने की थी योजना, अपराध शाखा फरुखनगर की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए किया काबू। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 3 अक्टूबर । अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने एवं उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ प्रभावशाली कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान अभय उर्फ मौलड (20 वर्ष), निवासी गांव खेड़ा झांझरोला, जिला गुरुग्राम; जतिन उर्फ जोनी (29 वर्ष), निवासी पटेल नगर, जिला सोनीपत वर्तमान निवासी सिद्धार्थ कॉलोनी, जिला सोनीपत तथा सागर निवासी गांव खेड़ा झांझरोला, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभय को गांव गढ़ी फ्लाईओवर, न्यू पटौदी गुरुग्राम रोड के पास से, आरोपी जतिन को फरुखनगर से तथा आरोपी सागर को KPM, फरुखनगर से काबू किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से 2 विदेशी पिस्टल (PX, China Made) एवं 5 जिंदा कारतूस बरामद किए जाने पर आरोपियों के खिलाफ थाना सैक्टर-10, गुरुग्राम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया है। पुलिस कार्यवाही के दौरान आरोपी सागर ने पुलिस से बचने के लिए फ्लाईओवर से छलांग लगा दी थी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के उपरांत आरोपी को अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी अभय को अवैध हथियार आरोपी जतिन द्वारा उपलब्ध करवाए गए थे, जबकि जतिन को ये हथियार उसके अन्य साथियों द्वारा उपलब्ध करवाए गए थे। मामले में अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उक्त आरोपी अपने अन्य साथियों के संपर्क में थे तथा उसके कहने पर अवैध वसूली/रंगदारी के लिए रैकी करते थे। पुलिस जांच के अनुसार आरोपी योजना बनाकर दिल्ली में किसी वारदात को अंजाम देकर भय का माहौल पैदा करने की फिराक में थे। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से आरोपी जतिन के विरुद्ध दिल्ली में एक्साइज एक्ट के तहत पूर्व में एक अभियोग अंकित होना भी ज्ञात हुआ है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा मामले में आरोपियों के नेटवर्क, अवैध हथियारों की उपलब्धता के स्रोत तथा इनके संपर्क में रहे अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।
Jhajjar, Jhajjar | Oct 3, 2026
पुलिस से छूट कर भागा अपराधी। विडियो हुई वायरल #viralreels #delhipolice #encroachmentremoval #bindapur
Jhajjar, Jhajjar | Oct 3, 2026
पश्चिम पुलिस जोन, गुरुग्राम की पुलिस टीमों का बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार। विशेष अभियान चलाकर बीते 2 सप्ताह में बिना नम्बर प्लेट के चलने वाले 1028 वहानों को किया इम्पाउंड। सड़क सुरक्षा, वहानों की पहचान और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अभियान नियमित रूप से रहेगा जारी। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 2 अक्टूबर । गुरुग्राम पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ प्रत्येक वाहन की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी कड़ी में गुरुग्राम की पश्चिम पुलिस जोन की पुलिस टीमों ने बीते 2 सप्ताह में विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए बिना नम्बर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले कुल 1028 वहानों को इम्पाउंड किया गया है। इम्पाउंड किए गए वहानों में 846 टू-व्हीलर वाहन तथा 182 फॉर-व्हीलर वाहन शामिल है। इस अभियान के तहत प्रबन्धक पुलिस थाना पालम विहार व उद्योग विहार की पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए इन टीमों ने क्रमशः 264 व 241 वहानों को इम्पाउंड किया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम, गुरुग्राम के निर्देशन में पुलिस जोन पश्चिम की सभी पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों, बाजारों, आवागमन वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघना करते हुए पाए जाने पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही की जा रही है। नंबर प्लेट केवल पहचान नहीं, सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम भी है, इसलिए वाहन पर निर्धारित एवं स्पष्ट नंबर प्लेट होना वाहन की वैध पहचान और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करती है। बिना नंबर प्लेट वाहन की स्थिति में वाहन की पहचान करना कठिन हो सकता है, जिससे यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित पुलिस कार्यवाही प्रभावित होती है। उपरोक्त सभी तथ्यों को मध्यनजर रखते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों के पर विशेष निगरानी रखते हुए उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने का अभियान चलाया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस आमजन से अपील करती है कि: — 👉🏻 अपने वाहन पर निर्धारित नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं। 👉🏻 नंबर प्लेट को स्पष्ट एवं निर्धारित स्थान पर रखें। 👉🏻नंबर प्लेट से छेड़छाड़ अथवा उसे अस्पष्ट न करें। 👉🏻 वाहन चलाते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें। 👉🏻 किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन से बचते हुए सड़क सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करें। गुरुग्राम पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी निरंतरता से जारी रखे जाएंगे।
Jhajjar, Jhajjar | Oct 2, 2026
इटली मूल की महिला को शादी का झांसा देकर एवं AI वीडियो बनाने के काम में प्रयोग करने के नाम पर (900 यूरो) करीब 98 हजार रुपयों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया 1 मोबाइल फोन बरामद। पीड़िता ने इटली से गुरुग्राम आकर गुरुग्राम पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता, व्यवहार व पेशेवर कार्यशैली की सराहना करते हुए किया धन्यवाद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 2 अक्टूबर । इटली मूल की महिला को शादी करने का झांसा देकर तथा AI वीडियो बनाने के काम के लिए (900 यूरो) करीब 98 हजार रुपयों की ठगी करने के मामले में पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए इस ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को काबू करके नियमानुसार गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शोसल मीडया के माध्यम से गुरुग्राम से सम्पर्क किया स्थापित इटली मूल की एक महिला द्वारा जुलाई-2026 में इंस्टाग्राम के माध्यम से सहायक पुलिस आयुक्त, साईबर अपराध, गुरुग्राम श्री गौरव फोगाट से संपर्क करके बताया कि गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के माध्यम से इससे संपर्क करके इसको शादी करने का झांसा दिया तथा AI वीडियो बनाने के नाम पर इससे रुपये ट्रांसफर करवाकर ठगी कर ली। उपरोक्त संबंध में शिकायतकर्ता 28 सितंबर को इटली से गुरुग्राम पहुंची तथा सहायक पुलिस आयुक्त, साईबर अपराध, गुरुग्राम श्री गौरव फोगाट से मुलाकात करके एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी अखिल मौर्या नामक व्यक्ति से जान-पहचान हुई। अखिल ने स्वयं को AI फिल्म क्रिएटर बताते हुए दोस्ती की व इसके साथ शादी करने का झांसा देते हुए इससे (शिकायतकर्ता) अपने काम/AI वीडियो बनाने की बात कही तथा इससे रुपयों की मांग की तो इसने (पीड़िता/शिकायतकर्ता) Western Union के माध्यम से 4 अगस्त को 450 यूरो व 10 सितंबर को 450 यूरो भेज दिए। इस प्रकार उक्त व्यक्ति द्वारा इससे कुल 900 यूरो (लगभग 98,000 रुपये) की ठगी कर ली। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। पुलिस थाना साईबर अपराध पश्चिम, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए ठगी करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अखिल (उम्र 36 वर्ष, शिक्षा B.Sc.), निवासी गांव बहादुरपुर, जिला आजमगढ़, उत्तर-प्रदेश वर्तमान निवासी सेक्टर-17, सुखराली, जिला गुरुग्राम, हरियाणा को 1 अक्टूबर को सेक्टर-17, गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी एक प्राइवेट कंपनी में टेक्निकल सपोर्ट का काम कर रहा था। जुलाई-2025 में इसकी नौकरी छूटने पर यह बेरोजगार हो गया और इसी दौरान आरोपी ने रुपयों के लालच में इटली की महिला (अभियोग में पीड़िता/शिकायतकर्ता) से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया तथा उसे शादी का झांसा देकर एवं AI वीडियो बनाने के काम में प्रयोग करने के लिए 900 यूरो (लगभग 98,000 रुपये) ट्रांसफर करवाकर ठगी कर ली। आरोपी ने उपरोक्त राशि इटली की महिला से Western Union के माध्यम से मंगवाई तथा जिला गुरुग्राम में Muthoot Finance के माध्यम से उक्त राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवाई। बैंक चार्ज कटने के बाद आरोपी को बैंक खाते में 67,297/- रुपये प्राप्त हुए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया 1 मोबाईल फोन बरामद किया गया है तथा आरोपी से गहनता से पूछताछ करते हुए अभियोग में आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है। उपरोक्त अभियोग में पीड़िता ने इटली से गुरुग्राम आकर गुरुग्राम पुलिस द्वारा की गई तत्पर, प्रभावी पेशेवर कार्यशैली सहित पुलिस टीम की संवेदनशीलता व व्यवहार की सराहना करते हुए धन्यवाद किया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा महिला के अभिवादन को अपनी ड्यूटी समझकर सहजता से स्वीकार किया।
Jhajjar, Jhajjar | Oct 2, 2026