Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

💼 औरंगाबाद में वित्तीय समावेशन एवं आर्थिक विकास को नई गति! 📊 जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही की बैंकिंग एवं विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। 🔹 जिले का क्रेडिट-डिपॉजिट (CD) रेशियो 51.72% दर्ज किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों की सराहना की गई, जबकि कम प्रदर्शन वाले बैंकों को सुधार के निर्देश दिए गए। 🔹 वार्षिक ऋण योजना (ACP) की 69% उपलब्धि पर लक्ष्य प्राप्ति में तेजी लाने, पात्र उद्यमियों को PMEGP, PMFME एवं मुद्रा योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने तथा किसानों को अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जारी करने पर विशेष जोर दिया गया। 🔹 PMFME योजना के अंतर्गत 239 के लक्ष्य के विरुद्ध 181 आवेदन स्वीकृत, जबकि PMEGP में 78 के लक्ष्य के विरुद्ध 72 आवेदन स्वीकृत होने पर संतोष व्यक्त किया गया। 🤝 जीविका से जुड़ी बड़ी उपलब्धि जिले में अब तक 29,208 स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं, जिनमें से 26,101 समूहों को प्रथम बैंक लिंकेज ऋण उपलब्ध कराया गया है। लखपति दीदी योजना के सफल क्रियान्वयन में बैंकों के योगदान की सराहना की गई। 🛡️ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर बैंकिंग संस्थानों को बधाई दी गई। विशेष रूप से अटल पेंशन योजना में जिले की उपलब्धि की प्रशंसा की गई। 🎓 ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा RSETI द्वारा वर्ष 2025-26 में 1,156 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वर्ष 2026-27 में अब तक 245 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 📢 2 जुलाई से पशुपालन (लघु उद्यमी) तथा 15 जुलाई से घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी (इलेक्ट्रीशियन) प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर पंजीकरण कर इस अवसर का लाभ उठाएं। ✨ बैंकों, विभागों और प्रशासन के बेहतर समन्वय से औरंगाबाद में रोजगार, स्वरोजगार, वित्तीय समावेशन एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया गया। #Aurangabad #Bihar #DLCC #DLRC #FinancialInclusion #Banking #PMEGP Industries Department, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

5 views | Aurangabad, Bihar | Jun 30, 2026

MORE NEWS

🎓 औरंगाबाद में उच्च शिक्षा के नए युग की शुरुआत!

📚 जुलाई से शुरू होंगी नव स्वीकृत राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां

मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्य के सभी जिलों के साथ नव स्वीकृत राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जुलाई के प्रथम सप्ताह से सभी 211 नव स्वीकृत महाविद्यालयों में पठन-पाठन निर्धारित समय पर प्रारंभ हो तथा सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।

📍 औरंगाबाद जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि
 ✅ उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीरवां (मदनपुर) 
✅ उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, करसावा (ओबरा)

इन दोनों संस्थानों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए भवन, फर्नीचर, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, छात्र-छात्राओं हेतु पृथक शौचालय, कॉमन रूम, कार्यालय कक्ष एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था युद्धस्तर पर सुनिश्चित की जा रही है।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर जुलाई से शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से प्रारंभ कराई जाएं।

🌱 राज्य सरकार का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाना है, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़े और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध हो सकें।

📖 शिक्षा के सशक्त विस्तार की ओर बिहार का एक और महत्वपूर्ण कदम।
#Aurangabad #HigherEducation #GovernmentDegreeCollege #BiharEducation #EducationForAll #NewBeginning
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department

🎓 औरंगाबाद में उच्च शिक्षा के नए युग की शुरुआत! 📚 जुलाई से शुरू होंगी नव स्वीकृत राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्य के सभी जिलों के साथ नव स्वीकृत राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जुलाई के प्रथम सप्ताह से सभी 211 नव स्वीकृत महाविद्यालयों में पठन-पाठन निर्धारित समय पर प्रारंभ हो तथा सभी मूलभूत सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। 📍 औरंगाबाद जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि ✅ उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीरवां (मदनपुर) ✅ उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, करसावा (ओबरा) इन दोनों संस्थानों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का संचालन प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए भवन, फर्नीचर, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, छात्र-छात्राओं हेतु पृथक शौचालय, कॉमन रूम, कार्यालय कक्ष एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था युद्धस्तर पर सुनिश्चित की जा रही है। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया है कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर जुलाई से शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से प्रारंभ कराई जाएं। 🌱 राज्य सरकार का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाना है, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़े और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध हो सकें। 📖 शिक्षा के सशक्त विस्तार की ओर बिहार का एक और महत्वपूर्ण कदम। #Aurangabad #HigherEducation #GovernmentDegreeCollege #BiharEducation #EducationForAll #NewBeginning Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Bihar Education Department

Aurangabad, Bihar | Jun 30, 2026

📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें

🔹 माननीया प्रभारी मंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री द्वारा पंचायत विकास दिवस का उद्घाटन।
🔹 जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।
🔹 पंचायत विकास दिवस पर "महिला हितैषी ग्राम पंचायत" थीम आधारित जिला स्तरीय समारोह।
🔹 पंचायत विकास दिवस के अवसर पर जिलेभर में जागरूकता प्रभात फेरी।
🔹 पंचायत विकास दिवस पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता।
🔹 राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0–5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान।
#AurangabadBihar #PanchayatVikasDiwas #PulsePolioCampaign #WomenEmpowerment #RuralDevelopment #DistrictAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department CMO Bihar

📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें 🔹 माननीया प्रभारी मंत्री, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री द्वारा पंचायत विकास दिवस का उद्घाटन। 🔹 जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ। 🔹 पंचायत विकास दिवस पर "महिला हितैषी ग्राम पंचायत" थीम आधारित जिला स्तरीय समारोह। 🔹 पंचायत विकास दिवस के अवसर पर जिलेभर में जागरूकता प्रभात फेरी। 🔹 पंचायत विकास दिवस पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता। 🔹 राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0–5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान। #AurangabadBihar #PanchayatVikasDiwas #PulsePolioCampaign #WomenEmpowerment #RuralDevelopment #DistrictAdministration Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jun 29, 2026

मदनपुर प्रखंड के बनिया पंचायत में महिला लाभुक ने अपना टेस्टीमोनियल दिया, जिन्हें माननीय प्रभारी मंत्री औरंगाबाद एवं आदरणीय जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
#madanpaur_today 
#मदनपुर

मदनपुर प्रखंड के बनिया पंचायत में महिला लाभुक ने अपना टेस्टीमोनियल दिया, जिन्हें माननीय प्रभारी मंत्री औरंगाबाद एवं आदरणीय जिला पदाधिकारी महोदया द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। #madanpaur_today #मदनपुर

Deo, Aurangabad | Jun 28, 2026

*जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ*

0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील

आज दिनांक- 28.06.2026 को जिला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सदर अस्पताल, औरंगाबाद में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा॰प्र॰से॰) द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन में भारत ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, किंतु इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारियों, चिकित्सा कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं अभियान से जुड़े सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ कार्य करें तथा घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन जिले के सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके उपरांत निर्धारित तिथियों में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर सिविल सर्जन, डीपीएम हेल्थ, सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला प्रशासन, औरंगाबाद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं और जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
#PulsePolio #BiharGovernment #health #PolioFreeIndia #AurangabadBihar

*जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ* 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील आज दिनांक- 28.06.2026 को जिला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सदर अस्पताल, औरंगाबाद में जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा॰प्र॰से॰) द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन में भारत ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है, किंतु इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारियों, चिकित्सा कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं अभियान से जुड़े सभी कर्मियों को निर्देश दिया कि वे पूरी जिम्मेदारी एवं सजगता के साथ कार्य करें तथा घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन जिले के सभी बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके उपरांत निर्धारित तिथियों में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर सिविल सर्जन, डीपीएम हेल्थ, सदर अस्पताल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन, औरंगाबाद ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के सभी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं और जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। #PulsePolio #BiharGovernment #health #PolioFreeIndia #AurangabadBihar

Aurangabad, Bihar | Jun 28, 2026

💼 औरंगाबाद में वित्तीय समावेशन एवं आर्थिक विकास को नई गति! 📊 जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की बैठक जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही की बैंकिंग एवं विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। 🔹 जिले का क्रेडिट-डिपॉजिट (CD) रेशियो 51.72% दर्ज किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बैंकों की सराहना की गई, जबकि कम प्रदर्शन वाले बैंकों को सुधार के निर्देश दिए गए। 🔹 वार्षिक ऋण योजना (ACP) की 69% उपलब्धि पर लक्ष्य प्राप्ति में तेजी लाने, पात्र उद्यमियों को PMEGP, PMFME एवं मुद्रा योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने तथा किसानों को अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) जारी करने पर विशेष जोर दिया गया। 🔹 PMFME योजना के अंतर्गत 239 के लक्ष्य के विरुद्ध 181 आवेदन स्वीकृत, जबकि PMEGP में 78 के लक्ष्य के विरुद्ध 72 आवेदन स्वीकृत होने पर संतोष व्यक्त किया गया। 🤝 जीविका से जुड़ी बड़ी उपलब्धि जिले में अब तक 29,208 स्वयं सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं, जिनमें से 26,101 समूहों को प्रथम बैंक लिंकेज ऋण उपलब्ध कराया गया है। लखपति दीदी योजना के सफल क्रियान्वयन में बैंकों के योगदान की सराहना की गई। 🛡️ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर बैंकिंग संस्थानों को बधाई दी गई। विशेष रूप से अटल पेंशन योजना में जिले की उपलब्धि की प्रशंसा की गई। 🎓 ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा RSETI द्वारा वर्ष 2025-26 में 1,156 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वर्ष 2026-27 में अब तक 245 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 📢 2 जुलाई से पशुपालन (लघु उद्यमी) तथा 15 जुलाई से घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी (इलेक्ट्रीशियन) प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर पंजीकरण कर इस अवसर का लाभ उठाएं। ✨ बैंकों, विभागों और प्रशासन के बेहतर समन्वय से औरंगाबाद में रोजगार, स्वरोजगार, वित्तीय समावेशन एवं आर्थिक विकास को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया गया। #Aurangabad #Bihar #DLCC #DLRC #FinancialInclusion #Banking #PMEGP Industries Department, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar - Aurangabad News