सैदपुर: गैस एजेंसी कर्मी बनकर महिला से ₹22 हजार की उचक्कागिरी, बंधक बनाकर ₹40 हजार की लूट की कहानी को पुलिस ने बताया गलत
सादात थानाक्षेत्र स्थित बिजरवां गाँव में गैस एजेंसी कर्मचारी बनकर एक स्थानीय महिला के घर पहुँचे दो युवकों द्वारा ₹40 हजार रुपये की लूट की सनसनीखेज घटना की जानकारी से मचे हड़कंप के बाद पुलिस जाँच में मामला कुछ और निकला। घटना के अगले दिन मंगलवार को पुलिस द्वारा की गई जाँच में बंधक बनाकर रूपयों की लूट की बजाए झांसा देकर ₹18000 की ठगी का मामला सामने आया।