कनवास: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को दरा स्टेशन से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | May 30, 2024 कनवास पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 आरोपी को दरा स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दरा स्टेशन स्थित सार्वजनिक स्थान नेशनल हाईवे 52 के पास शराब ठेका वाली गली से आरोपी शाहरुख को धारदार छुरे के साथ पकड़ा है। जिसे धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।