कनवास: आमली झाड़ स्थित कुएं में गिरने से नील गाय का बछड़ा हुआ घायल, वन्यजीव प्रेमी ने निकालकर वनविभाग की टीम को सौपा
Kanwas, Kota | May 29, 2024 कनवास क्षेत्र में देवली माँजी के आमली झाड़ में बुधवार को नील गाय का बछड़ा कुएं में गिरने से घायल हो गया। सूचना पर वन्यजीव प्रेमी रोहित मालव मौके पर पहूंचे। वही वनविभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर नील गाय के बछड़े को कुएं से निकाला गया। इसके बाद बछड़े को वनविभाग की टीम को सोप दिया गया।