कनवास: अबली मिनी महल के पास तेज हवा से पेड़ टूटकर सड़क पर गिरे, एक ट्रक का शीशा टूटा, दूसरा खाई में गिरते बाल-बाल बचा
Kanwas, Kota | May 29, 2024 दरा हाइवे स्थित अबली मिनी महल के पास मंगलवार को चली तेज हवावों के कारण 2 पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। एक पेड़ चलते ट्रक पर गिरा जिससे ट्रक के आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। वही एक ट्रक खाई में गिरते हुए बाल बाल बच गया। सड़क पर गिरे पेड़ के कारण दोनो ओर जाम लग गया। सूचना पर हाइवे पुलिस मौके पर पहुचीं जिन्होंने मशक्कत कर जाम को सुचारू कराया।