कनवास: 4 दिन से घर से लापता बस खल्लासी का खैराबाद में मिला शव, पुलिस जाँच में जुटी
Kanwas, Kota | May 27, 2024 खैराबाद में एक युवक का शव मिला है। पिछले 4 दिनों से परिजन युवक को ढूंढ़ रहे थे। सोमवार को युवक का शव खैराबाद कस्बे के शराब ठेके के पास मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है। युवक बस में खल्लासी का काम करता था। जो गुराड़िया झाला भवानीमंडी का रहने वाला था।