कनवास: मेघवाल बस्ती में जुआ खेलते दो जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹290 व 52 ताश के पत्ते किए बरामद
Kanwas, Kota | May 26, 2024 कनवास उपखण्ड क्षेत्र की देवलीमांजी पुलिस ने अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने जुआ राशि 290 रुपए व ताश के 52 पत्ते बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि मेघवाल बस्ती के सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते आरोपी सुरेश ओर सोनू को अवैध जुआ राशि 290 रूपयें व ताश के 52 पत्तों के साथ पकड़ा है।