कनवास: यादव मोहल्ले में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, परिवार ने भाग कर बचाई जान, ग्रामीणों ने पाया आग पर क़ाबू
Kanwas, Kota | May 26, 2024 यादव मोहल्ले में रविवार को एक मकान मे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर मे आग लग गई। सिलेंडर भबकने से परिवार मे अफरातफरी मच गई। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने मकान से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर मे भीषण आग लगने से रसोई में रखा घर का सामान भी जल गया। इस दौरान ग्रामीणों ने करीब 30 मिनिट की मशक्क़त कर आग पर काबू पाया।