जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर निकायों एवं बुडको द्वारा क्रियान्वित विभिन्न विकासात्मक एवं आधारभूत संरचना संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, पेयजल आपूर्ति, जलनिकासी, सड़क निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था तथा अन्य विकास योजनाओं की प्रगति का भी आकलन किया गया। जिला पदाधिकारी ने योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में नगर आयुक्त श्री सोमेश बहादुर माथुर सहित सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया तथा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए।
@iprdbihar
@udhdbihar
#begusarai
19 views | Begusarai, Bihar | Jun 4, 2026