विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर नगर परिषद्, बलिया द्वारा अनुमंडल परिसर स्थित खेल मैदान में *"एक पेड़ माँ के नाम"* अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम *"Climate Action (जलवायु कार्रवाई)"* के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण विस्तार एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में माननीय मुख्य पार्षद, माननीय उप मुख्य पार्षद, माननीय वार्ड पार्षदगण, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण, नगर परिषद् बलिया बलिया के गणमान्य नागरिक , पदाधिकारीगण एवं कर्मियों ने सहभागिता करते हुए पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से *नागरिकों* से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा *स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बलिया* के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।
@iprdbihar
#begusarai
@udhdbihar
#worldenvironmentday2026