अनूपपुर: कलेक्टर कार्यालय के नर्मदा सभागार में बैठक, प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन जन अपेक्षाओं के अनुरूप होगा
मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व एसीएस श्री एस.एन. मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के नर्मदा सभागार में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर बैठक हुई। इसमें जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, जनसंख्या, क्षेत्रफल और प्रशासनिक जरूरतों के आधार पर व्यवस्था को अधिक सुलभ एवं जनोन्मुखी बनाने पर चर्चा की गई।