गरखा: गड़खाअख्तियारपुर में कब्रिस्तान के पास पंचायत भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, कर्मी लौटे बैरन
Garkha, Saran | Apr 26, 2025 गड़खा अख्तियारपुर के समीप कब्रिस्तान के पास पंचायत सरकार भवन बनाए जाने का ग्रामीणों ने शनिवार को करीब 2:00 बजे जमकर विरोध किया। जिससे निर्माण कराने गए कर्मियों को जेसीबी आदि सामान लेकर बैरन वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सीईओ नीली यादव को भी दी।