गरखा: गरखा के मंगल टोला गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं घायल
Garkha, Saran | Apr 26, 2025 छपरा पटना एन एच बाईपास में गरखा प्रखंड के मंगल टोला गांव के समीप शनिवार को करीब 5:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य महिलाएं भी जख्मी हो गई ।घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पड़कर जमकर पिटाई कर दी। जबकि घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।