गरखा: अलोनी कमालपुर में सीएनजी ऑटो पलटने से चालक की मौत, दो यात्री घायल
Garkha, Saran | Apr 17, 2025 गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी कमालपुर के पास एनएच-722 पर एक अनियंत्रित सीएनजी ऑटो रिक्शा पलटने से श्यामचक गाँव निवासी चालक मनोज मांझी की मौके पर मौत हो गई.वहीं, दो यात्री मो. नसीम और मो. अरमान घायल हो गए. हादसा सामने से आ रही गाड़ी के चकमा देने के कारण हुआ.गड़खा सीओ ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.घटना गुरुवार के शाम 4 बजे की बताई जा रही है.