गरखा: कोठियाँ-नरावं में विश्व शांति महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने भरी आस्था की गंगा
Garkha, Saran | Apr 18, 2025 गरखा प्रखंड के कोठियाँ-नरावं स्थित सुप्रसिद्ध सूर्य नारायण मंदिर परिसर में नव दिवसीय नारायण विश्वशांति महायज्ञ का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा के साथ हुआ. शुक्रवार के सुबह 11 बजे रथ, हाथी, घोड़ा, ऊंट, बैंडबाजा, डीजे और विविध झांकियों के साथ यात्रा निकली.