जगदलपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा घर तोड़े जाने से बेघर हुए संजय गांधी वार्ड वासियों ने जिला कार्यालय के सामने शुरू किया प्रदर्शन
शनिवार दोपहर संजय गांधी वार्ड में रेलवे प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाते हुए 32 मकानों को तोड़ दिया था । जिसके बाद राजनीतिक दलों के हस्तक्षेप कर कार्रवाई रोक दी थी । हालांकि जिन 32 परिवारों को मकान तोड़े गए उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई । जिसके बाद वे लोग शनिवार शाम 6 बजे जिला कार्यालय के सामने धरने में बैठ गए।