जगदलपुर: लालबाग मैदान में स्वदेशी मेले का भव्य समापन, मंत्री केदार कश्यप ने दिया आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक और स्वावलंबन का संदेश
देश में आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की भावना को सशक्त करने वाले लालबाग मैदान में आयोजित ‘स्वदेशी मेला – स्वावलंबन की ओर बढ़ता भारत’ का शुक्रवार शाम भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री केदार कश्यप उपस्थित रहे।