जगाधरी: पंजूपुर गांव से खेतों में लगी ट्यूबल की मोटर हुई चोरी, मामला दर्ज
प्रदीप शर्मा ने बताया कि रात के समय उसके खेतों में लगी हुई ट्यूबल की तीन होस पॉवर की मोटर कोई चोरी कर अपने साथ ले गया। सुबह जब वह खेतों में गया तो उसे इस बात का पता लगा। उसने इसकी उधर-उधर तलाश भी की मगर कहीं कोई सुराग न लगने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।