जगाधरी: नारायणगढ़ के पास लावारिस हालत में मिली महिला को पुलिस ने रेस्क्यू कर मगरपुर आश्रम में छोड़ा
पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि उनको सूचना मिली थी जिसके आधार पर महिला को वहां से रेस्क्यू किया गया है। महिला अपने घर का पता बताने में असमर्थ लग रही है। जिसके बाद इसे आश्रम में छोड़ा जा रहा है ताकि यहां पर जब यह ठीक हो जाए तो उसके घर तक पहुंचा जा सके। पहले भी इस आश्रम में इस तरह के कई लोग रहते हैं।