जगाधरी: चाहड़वाला गांव स्थित एक मैरिज पैलेस से शगुन से भरा हुआ करीब ₹8,00,000 का बैग हुआ चोरी, मामला दर्ज
नारायण दास ने बताया कि मैरिज पैलेस के अंदर उसके बेटे की रिसेप्शन की पार्टी चल रही थी। ऐसे में उनके पास शगुन का करीब 8 लाख रुपया एकत्रित हुआ था। उन्होंने जहां पर बैग रखा वहां से वह बैग चोरी हो गया। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई को शुरू किया है।