जगाधरी: बुढ़िया रोड पर बन रहे नए मकान से AC के पाइप और लोहे का सामान हुआ चोरी, मामला दर्ज
सन्नी कुमार पटेल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बुढ़िया रोड के ऊपर अपना नया मकान बना रहा है। ऐसे में रात के समय मकान से कोई ऐ सी के पाइप के साथ वहां पड़ा लोहे का सामान भी चोरी कर अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।