जगाधरी: शास्त्री कॉलोनी में एक घर से AC का पाइप चुरा ले गए अज्ञात चोर, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
हरविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रात के समय कोई उनके घर में लगे AC के कॉपर के पाइप को चोरी कर अपने साथ ले गया है। सुबह जब उठे तो उन्हें इस बात का पता लगा। इसके बाद उन्हें इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।