जगाधरी: सारण गांव के पास रहने वाली लड़की की धोखे से फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर एक लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज
लड़की ने पुलिस को शिकायत में बताया कि लड़के के द्वारा धोखे से उसकी कुछ फोटो में खींच ली गई। उसके बाद बिना उसकी मर्जी के उसने उसको इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे उसकी बेज्जती हो रही है। इसको लेकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने मामला दर्ज कार्यवाही शुरू की है।