कुलपहाड़: रगौलिया बुजुर्ग में खेत जाते समय दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटा, जान से मारने की दी धमकी
पिता-पुत्र के साथ मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में धारा 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 352 (हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 351(2) (आपराधिक धमकी देना) और 288 (लापरवाही से ऐसा कृत्य जिससे जान या सुरक्षा को खतरा हो) के तहत करवाई।