कुलपहाड़: खोई पावर हाउस पुलिया के पास युवक को तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
खोई पावर हाउस के पास बनी पुलिया से बुधौरा निवासी अजय अनुरागी (26) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना अजनर में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ऋषि शुक्ला,कांस्टेबल राहुल अग्निहोत्री एवं कांस्टेबल अमर।