मधेपुरा: टीडीएस कटौती पर अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने बीएनएमयू के वित्त पदाधिकारी से की मुलाकात
बीएनएमयू अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों और विभाग में कार्यरत लगभग 150 अतिथि सहायक प्राध्यापकों के मानदेय से दो बार में कुल 4600 की टीडीएस कटौती की गई है। इस मामले को लेकर सोमवार को अतिथि सहायक प्राध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी से मिलकर कटौती की गई राशि को वापस करने की मांग की।