धरहरा: पचरुखी में चोरों का आतंक: एक ही रात में दो घरों के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में संदिग्धों की गतिविधि कैद
धरहरा थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में चोरों ने एक ही रात दो मोटरसाइकिल चोरी कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। दोनों बाइक घरों के बाहर खड़ी थीं। सुबह उठने पर बाइक गायब मिलने से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।पीड़ितों ने धरहरा थाना में अलग-अलग आवेदन देकर बाइक बरामद करने की मांग की है। पचरुखी निवासी अरविंद झा के पुत्र निखिल झा ने बताया कि 30 अगस्त