पचरुखी: रसूलपुर में पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ छापेमारी की, 14 लीटर शराब बरामद
पचरुखी पुलिस ने गुरुवार की देर संध्या आधा दर्जन जगहों पर स्वान दस्ता की टीम के साथ छापेमारी किया। इस दौरान रसुलपुर बांध के समीप से 14 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। हालांकि शराब कारोबारी भागने में सफल रहा। शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे पुलिस पदाधिकारी दिनेश मंडल ने बताया कि इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।