पचरुखी: सारंगपुर के विद्यालय में चोरी, चोरों ने पंखा चुराया
जीबी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय से पंखा चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में गुरुवार की दोपहर डेढ़ बजे प्रधानाध्यापक विजयेंद्र कुमार शर्मा ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध जीबी नगर तरवारा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।