पचरुखी: नैनपुरा में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का समापन, हवन और पूर्णाहुति के साथ
नैनपुरा स्थित वैष्णो माता मंदिर परिसर में बुधवार की दोपहर दो बजे हवन और पूर्णाहुति के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सम्पन्न हो गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया परमानंद महतो ने बताया कि नौ दिवसीय इस महायज्ञ समापन के बाद संतो एवं ब्राम्हणों को द्रव्य, अन्न और अर्थ देकर विदाई की गई। मुखिया ने बताया कि महायज्ञ के आयोजन से गांव भक्तिमय हो गया है।