पचरुखी: पचरुखी बाईपास पर ट्रक और पिकअप की टक्कर, एक चालक की मौत, एक घायल
पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी बाइपास के समीप शुक्रवार की सुबह 7 बजे ट्रक व पिकअप की टक्कर में दो घायल हो गए।जिसमें पिकअप चालक की मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल हो गए है। मृतक की पहचान अशरफ अली एवं घायल की पहचान क़ुरबान अली के रूप में हुई हैं। जिसका इलाज सिवान सदर अस्पताल सिवान में चल रहा है।