पचरुखी: सुरवाला गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के सुरवाला गांव मे प्रखंड परियोजना प्रबंधक डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में महिला संवाद का आयोजन हुआ। बुधवार की दोपहर ढाई बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए संचालित योजनाओं को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया ।