मड़ावरा: मड़ावरा में ग्रामीणों ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
मड़ावरा में ग्रामीणों ने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए सोमवार को दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन पत्र तहसीलदार को सौपा है। इसके पहले ग्रामीण कबराटा बाली माता मन्दिर के पास एकत्र हुए और भजन कीर्तन करते हुए तहसील मुख्यालय में पहुँचे जहाँ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पत्र तहसीलदार को सौपा और गौ माता की जय,गौ हत्या बन्द करो के नारे लगाये