खरीक: खरीक थाना: दो वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
नवगछिया पुलिस ने माननीय न्यायालय डीएएसजे, नवगछिया द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए खरीक थाना कांड संख्या 25/21 के दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिपो साह एवं लालचंद्र साह, दोनों निवासी गणेशपुर, थाना खरीक, जिला भागलपुर के रूप में हुई।