टीकमगढ़: टीकमगढ़ के लिटिल फ्लावर चर्च में क्रिसमस का उत्सव मनाया गया, लोगों ने की सामूहिक प्रार्थना
टीकमगढ़ शहर के कलेक्टरेट रोड स्थित पुष्पा स्कूल परिसर में बने लिटिल फ्लावर चर्च में बुधवार को धूमधाम के साथ क्रिसमस पर्व मनाया गया। चर्च को आकर्षक रोशन से सजाया गया। परिसर में प्रभु यीशु की जन्म की झांकी सजाई गई। शाम 6:00 बजे बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शहर के लोग आकर्षक नजारा देखने पहुंचे।