टीकमगढ़: फिट इंडिया अभियान के तहत पुलिस लाइन से साइकिल रैली का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने चलाई साइकिल
भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया अभियान पल के तहत लायंस क्लब टीकमगढ़ द्वारा साइक्लोथोन इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें टीकमगढ़ शहर के स्कूली बच्चों, गणमान्य नागरिक, पत्रकारों और आमजन ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीकमगढ़ पुलिस लाइन गेट से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी साइकिल चलाई।