टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने आमजन को डिजिटल अरेस्ट स्कैम से सावधान रहने की सलाह दी, बचाव के उपाय बताए
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा बुधवार शाम 5:00 एक वीडियो जारी किया गया। वीडियो में पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन को डिजिटल अरेस्ट से सावधान करते हुए बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगर आपके साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम होता है तो आप तत्काल नजदीकी थाने में संपर्क करें।