पटना ग्रामीण: शास्त्री नगर में लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राजकीय समारोह का हुआ आयोजन, सीएम नीतीश कुमार हुए शामिल
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर राजधानी पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। बुधवार को सुबह 10 बजे शास्त्रीनगर में उनकी प्रतिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई गणमान्य जनों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।