पटना ग्रामीण: किदवईपुरी स्थित निजी होटल में आई ग्लैम द्वारा सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन, अर्चना कुमारी बनीं आई ग्लैम मिस इंडिया बिहार
राजधानी पटना के किदवईपुरी स्थित एक निजी होटल में मंगलवार को आई ग्लैम द्वारा सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मिस बिहार केटेगरी में अर्चना कुमारी को आई ग्लैम मिस इंडिया बिहार 2024, आई ग्लैम मिस बिहार 2024 सुरभि मानसी चुनी गईं। आई ग्लैम की संस्थापक और निदेशक देवजानी मित्रा ने कहा कि150 से अधिक प्रतियोगियों ने विभिन्न श्रेणियों में भाग लिया।