चाईबासा, 1 जून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को तीन बजे निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण हेतु सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस का राजनितिक पार्टी के प्रतिनिधि मंडल संग निरिक्षण किया।