अमरपुर: पिता के आवेदन पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Amarpur, Banka | Nov 10, 2026 पिता के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बरामदगी में एक देशी कट्टा और एक कारतूस शामिल है। बांका पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या अवैध हथियार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।