भीलवाड़ा: स्कूलों के बाहर तंबाकू बिक्री पर सख्ती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आधा दर्जन केबिनों से तंबाकू जब्त
भीलवाड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रश्मी आर्य के नेतृत्व में गुरुवार को थाना सुभाषनगर, कोतवाली, भीमगंज और प्रतापनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न स्कूलों के बाहर संचालित पान, बीड़ी और गुटखा की केबिनों पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रश्मी आर्य ने कहा कि विद्यालयों के निकट तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं