इटाढ़ी: स्नेक सेवर हरिओम ने पांडेय पट्टी और कुल्हाडिया गांव से 2 सांपों का किया रेस्क्यू
Itarhi, Buxar | Apr 4, 2026 जिले में स्नेक सेवर के नाम से मशहूर हरिओम चौबे ने खलिहान में रखे पुआल के बीच छिपे एक सांप के साथ ही पांडेय पट्टी में भी एक घर में छिपे सांप को रेस्क्यू किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुल्हाड़िया गांव में पुआल के बीच एक सांप छिपा हुआ है। सूचना पर वह अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे।उन्होंने नाग प्रजाति के उस सांप को रेस्क्यू किया।