सागर नगर: कटरा बाजार में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया गया, तीन ठेलियाँ ज़ब्त
नगर निगम और जिला पुलिस प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। विगत दिनों कटरा बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई थी, जिसमें कुछ दुकानदारों ने सड़क पर रखा सामान अंदर कर लिया था। शनिवार को फिर अतिक्रमण दल द्वारा कार्रवाई करते हुए कुछ दुकानदारों का फुटपाथ पर रखा सामान जप्त किया गया। कटरा मस्जिद के सामने से तीन ठेलों को जप्त किया हैं।