सागर नगर: मोतीनगर चौराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल और सोनिया गांधी का पुतला फूंका
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्षों से देश की जनता को गुमराह करती आई है।