सागर नगर: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में भड़क रही हिंसा और हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी कार्यकर्ता शनिवार शाम 4:00 बजे इकट्ठा होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की हैं। हिंसा की जांच एनआईए के द्वारा करवाई जाए।