सागर नगर: ज़िले में खेत पर नरवाई जलाने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त, अबतक 27 नामजद व 8 अज्ञात किसानों के खिलाफ FIR दर्ज
नरवाई की आग फैलने से आसपास के किसानों की फसलें जलने की घटनाएं जिले में सामने आई हैं। जिसके बाद प्रशासन एक्शन मोड़ में आया। शनिवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के प्रशासन ने नरवाई जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक जिले में 35 एफआईआर दर्ज कराई हैं। जिसमें 27 नामजद और 8 अज्ञात किसानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराए गए हैं।