सागर नगर: जीतू पटवारी ने मोहन यादव सरकार पर निशाना साधा, कहा- सरकार माफियाओं की गिरफ्त में
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मोहन यादव की प्रदेश में सरकार है वह खुद गृहमंत्री हैं पर कानून इस प्रदेश में नहीं बचा प्रदेश में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। मोहन यादव की सरकार माफियाओं की गिरफ्त मे हैं।